अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

MV AGN Ragnar Attack Missing Indians: काला सागर में मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमले के बाद 2 भारतीय नाविक लापता। विदेश मंत्रालय ने काला सागर में काम करने वाले भारतीय सेफायरर्स के लिए जारी की सख्त एडवाइजरी।

Black Sea Drone Attack Indian Seafarers: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर का समुद्री क्षेत्र भारतीय नाविकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। शनिवार शाम डेन्यूब नदी के बायस्ट्रे मुहाने से बाहर निकलते समय पलाऊ के झंडे वाले मालवाहक जहाज 'एमवी एजीएन रैग्नार' (MV AGN Ragnar) पर तीन ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद जहाज से समुद्र में कूदे दो भारतीय नाविक चंद्रा राम दुबे और दीपक कुमार गुप्ता लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश में राहत और बचाव अभियान जारी है।

काला सागर में मालवाहक जहाज के साथ क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय, केंद्र सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी

काला सागर में मालवाहक जहाज के साथ क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय, केंद्र सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी (प्रतीकात्मक फोटो)

जहाज पर सवार चालक दल के 7 अन्य सदस्यों, जिनमें दो अन्य भारतीय भी शामिल हैं, इनको यूक्रेन कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि, लगातार बने ड्रोन खतरे के कारण तलाशी अभियान को बीच में रोकना पड़ा है।

End of Feed