भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद डॉ रामविलास वेंदाती का निधन, राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

Dr Ramvilas Vedanti Passes Away: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद डॉ रामविलास वेंदाती का आज निधन हो गया। रीवा के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। ​​उनका जन्म रीवा के गुढ़वा गांव में 7 अक्टूबर 1958 को हुआ था। वे 12 वीं लोकसभा में यूपी के प्रतापगढ़ से बीजेपी के सांसद चुने गए थे। इससे पहले वर्ष 1996 में मछली शहर सीट से भी सांसद रहे।

Dr Ramvilas Vedanti Passes Away: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद डॉ रामविलास वेंदाती का आज निधन हो गया। रीवा के अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

ram vilas vedanti

भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का निधन।(फोटो सोर्स: ANI)

राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

राम मंदिर आंदोलन में डॉ. रामविलास वेदांती की अहम भूमिका थी। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचा विध्वंस केस में जिन नेताओं पर मुकदमा चला उनमें डॉ. वेदांती भी शामिल थे। सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए डॉ. वेदांती सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।

End of Feed