'छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस चौपट', राहुल गांधी के 'सेफ' वाले बयान पर BJP का पलटवार

BJP Sambit Patra: राहुल गांधी के सेफ वाले बयान पर पात्रा ने कहा कि जिसकी जैसी भावना होती है, वह वैसे ही चीजों को देखता है। भाजपा के 'सेफ का मतलब सुरक्षा और रोहिंग्या मुसलमानों से लोगों को सुरक्षा देना है लेकिन कांग्रेस ने सेफ का मतलब तिजोरी से निकाला है।' भाजपा नेता ने कांग्रेस नेताओं पर देश की तिजोरी लूटने का आरोप लगाया।

BJP Sambit Patra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'सेफ' वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता को 'छोटा पोपट' बताया और कहा कि 'इस छोटे पोपट ने कांग्रेस को चौपट कर दिया है।' दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद एवं पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे बहुत समय पहले राहुल गांधी को छोटा पोपट बता चुके हैं लेकिन आज महाराष्ट्र का हर व्यक्ति जानता है कि छोटा पोपट कौन है।

Sambit Patra

भाजपा नेता संबित पात्रा।

राहुल गांधी के सेफ वाले बयान पर पात्रा ने कहा कि जिसकी जैसी भावना होती है, वह वैसे ही चीजों को देखता है। भाजपा के 'सेफ का मतलब सुरक्षा और रोहिंग्या मुसलमानों से लोगों को सुरक्षा देना है लेकिन कांग्रेस ने सेफ का मतलब तिजोरी से निकाला है।' भाजपा नेता ने कांग्रेस नेताओं पर देश की तिजोरी लूटने का आरोप लगाया।

End of Feed