देश

जम्मू-कश्मीर में लश्कर आतंकी और आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन त्राल के पिंगलिश गांव इलाके के बागों से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार किया।

Image

जम्मू-कश्मीर में लश्कर आतंकी गिरफ्तार (File ph0to)

LeT Terrorist Arrested: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकवादी और एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अवंतीपोरा इलाके (पुलवामा जिले) के त्राल में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

आतंकी इरशाद अहमद चोपान गिरफ्तार

प्रवक्ता ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर पुलिस स्टेशन त्राल के पिंगलिश गांव इलाके के बागों से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि उसकी पहचान लुरगाम त्राल निवासी इरशाद अहमद चोपान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक पिस्तौल, 18 राउंड और दो मैगजीन सहित हथियार और गोला-बारूद के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि चोपन दक्षिण कश्मीर रेंज में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी 24 अक्टूबर को एक गैर-स्थानीय मजदूर शुभम कुमार पर गोलीबारी करने और उसे घायल करने से संबंधित मामले में शामिल था।

आतंकवादी सहयोगी भी गिरफ्तार

एक अन्य ऑपरेशन में रविवार को बारामूला जिले से एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले शौकत अहमद भट को रविवार को बारामूला जिले के जनबाजपोरा-बिन्नेर रोड से गिरफ्तार किया गया। भट के कब्जे से एक एके राइफल, एक मैगजीन और कुछ राउंड बरामद किए गए। भट के पिछले हफ्ते कुलगाम के डी एच पोरा इलाके में अपने नागनद गांव से लापता होने की सूचना मिली थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article