पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अकेले दम ठोंकेगी भाजपा; बीएल संतोष ने बताई रणनीति

भगवा पार्टी का फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के मतदाताओं तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है।

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल.संतोष ने कहा कि पार्टी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और BJP इस बदलाव को साकार करने के लिए तैयार है।

पंजाब में भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव।

पंजाब में भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव।

बी.एल. संतोष अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के तहत सोमवार को पंजाब पहुंचे। उन्होंने पटियाला में आयोजित पहली जोनल बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले मोहाली एयरपोर्ट पर पंजाब BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी नरेंद्र सिंह रैणा ने उनका स्वागत किया।

अपने प्रवास के दौरान बी.एल. संतोष पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित जोनल बैठकों में संगठन की गतिविधियों और चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सोमवार को उन्होंने पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की।

इस बैठकों में भगवा पार्टी का फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के मतदाताओं तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है। पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में जोनल बैठकें होंगी। अमृतसर में प्रदेश महासचिवों के साथ अलग बैठक भी प्रस्तावित है।

End Article
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं।...

End of Feed