2027 में भाजपा जाएगी, गुजरात के लोगों की सत्ता आएगी, केजरीवाल ने किया दावा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वडोदरा में बूथ वालेंटियर्स के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमले बोला। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पूरे गुजरात में भय और अत्याचार फैलाया हुआ है, लोग परेशान हो चुके हैं। अब जनता के मन से डर निकलता जा रहा है और खुल कर भाजपा की खिलाफत में सामने आ रही है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वडोदरा में बूथ वालेंटियर्स के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा और कांग्रेस पर तीखे हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा जाएगी और गुजरात के लोगेां की सत्ता आएगी। पिछले 30 साल से भाजपा ने डर, जेल और भ्रष्टाचार के दम पर राज किया है, लेकिन अब लोगों के मन से इनका डर निकल चुका है। कांग्रेस को भाजपा सरकार से सरकारी ठेके मिलते हैं। इसलिए जनता को कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है। सिर्फ ‘आप’ ही गुजरात में भाजपा को हरा सकती है। इन लोगों ने गुजरात को लूट लिया है। अब यह सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि गुजरातियों के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।

Kejriwal AAP

अरविंद केजरीवाल के निशाने पर बीजेपी (File photo)

कहा- भाजपा ने पूरे गुजरात में भय और अत्याचार फैलाया हुआ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पूरे गुजरात में भय और अत्याचार फैलाया हुआ है, लोग परेशान हो चुके हैं। अब जनता के मन से डर निकलता जा रहा है और खुल कर भाजपा की खिलाफत में सामने आ रही है। 30 साल से भाजपा ने केवल भय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के जरिए गुजरात पर शासन किया है। आप के प्रवीण राम और राजू करपड़ा समेत कई नेता पिछले तीन महीने से जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हड़दड़ में हुए किसान आंदोलन से 85 गरीब किसानों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। ये किसान करदा प्रथा के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। किसान अपना हक मांग रहे थे। शांतिपूर्ण आंदोलन था। जेल में बंद किसानों के परिवारों से मिला। परिवार के लोगों ने कहा कि गुजरात, गुजरात के लोगों और गुजरात की तरक्की के लिए तीन साल भी जेल रहना पड़े तो हमारे बच्चे तैयार हैं। अब गुजरात की जनता के मन से भाजपा का डर निकलता जा रहा है और धीरे-धीरे लोग खड़े हो रहे हैं।

End of Feed