पकंज चौधरी को मिलेगी UP BJP की कमान? क्षेत्रीय संतुलन से लेकर जातीय सियासी समीकरण पर भगवा पार्टी की नजर

पंकज चौधरी शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचने वाले हैं। इससे पहले अध्यक्ष पद की रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भी नाम था। लेकिन, सभी को पीछे छोड़ते हुए भाजपा आलाकमान ने पंकज चौधरी को कमान सौंपने का फैसला किया। बता दें कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी, 2025 को होनी थी।

Pankaj Chaudhary : उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने नए अध्यक्ष के लिए चेहरा करीब-करीब तय कर लिया है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के अगल भाजपा अध्यक्ष हो सकते हैं। इनके नाम पर मुहर लग गई है और इसका अब केवल आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। पंकज चौधरी गोरखपुर से सटे महाराजगंज से सांसद हैं। वह 7 बार के सांसद हैं और ओबीसी के कुर्मी समाज से आते हैं। सूत्रों के मुताबिक चौधरी के हाथ में अध्यक्ष पद की कमान देकर भाजपा क्षेत्रीय संतुलन से लेकर जातीय समीकरण साधना चाहती है। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद पर पंकज चौधरी की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

Pankaj Chaudhury

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं पंकज चौधरी। तस्वीर-PTI

रेस में सबसे आगे पंकज चौधरी का नाम

पंकज चौधरी शनिवार सुबह लखनऊ पहुंचने वाले हैं। इससे पहले अध्यक्ष पद की रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भी नाम था। लेकिन, सभी को पीछे छोड़ते हुए भाजपा आलाकमान ने पंकज चौधरी को कमान सौंपने का फैसला किया। बता दें कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी, 2025 को होनी थी। लेकिन, कभी महाराष्ट्र चुनाव, तो कभी यूपी में उपचुनाव और फिर बिहार चुनाव के चलते मामला अटकता चला गया। यूपी भाजपा का अध्यक्ष केवल यूपी ही नहीं, पार्टी की केंद्रीय राजनीतिक के लिए भी महत्वपूर्ण है।

End of Feed