सूखा झेल रहे किसान और CM कर रहे प्राइवेट जेट से यात्रा..., सिद्धारमैया के दिल्ली टूर पर मचा बवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 03:24 PM IST

Karnataka CM Siddaramaiah: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता है कि जिस भी राज्य में सत्ता मिले उसे एटीएम के रूप में इस्तेमाल करो। उन्होंने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में यही किया और अब कर्नाटक और तेलंगाना में ऐसा कर रहे हैं।

Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की दिल्ली यात्रा पर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, सिद्धारमैया और मंत्री बीजेड जमीन अहमद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों लग्जरी प्राइवेट जेट से यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने जमकर हमला बोला है। भाजपा ने सिद्धारमैया की आलोचना करते हुए कहा कि प्राइवेट जेट में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की मौज-मस्ती राज्य की गरीब जनता का मजाक उड़ाना है।

Karnataka CM Siddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

बीजेपी कर्नाटक ने एक्स पर लिखा, सूखे की स्थिति के कारण राज्य के लोग गंभीर आर्थिक संकट में हैं। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के छह महीने बाद भी, गड्ढों की समस्या के समाधान के लिए एक भी प्रयास नहीं किया गया है। भाजपा ने कहा, लेकिन, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके करीबी सहयोगी मंत्री बीजेड ज़मीर अहमद खान द्वारा भव्यता के दिखावे का कोई अंत नहीं है। यह वीडियो इसे साबित करता है।

End of Feed