राहुल गांधी की PM उम्मीदवारी पर BJP ने ली चुटकी, बोली- 'टिकट टू डिजास्टर'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 28, 2023, 12:25 PM IST

Rahul Gandhi: राजस्थान के मुख्यमंत्री ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत की ओर से एक इंटरव्यू में दावा किया गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। इसके बाद भाजपा ने तंज कसा है।

Rahul Gandhi: विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की ओर से उम्मीदवारी पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। भाजपा की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक कार्टून पोस्ट कार कांग्रेस के इस फैसले का मजाक उड़ाया गया है। भाजपा ने इस फैसले को टिकट टू डिजास्टर बताया है।

Rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत की ओर से एक इंटरव्यू में दावा किया गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। उन्होंने 26 विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' के बारे में बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि सभी दलों ने चर्चा और विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।

End of Feed