Sambit Patra in Dand and Jhamu Jatra Odisha: ओडिशा के पुरी में देवी पूजा के दौरान BJP के सीनियर लीडर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने पूजा की एक विशेष परंपरा को निभागते हुए जलते कोयले पर दौड़ लगाई, इसका वीडियो भी संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
संबित पात्रा ने पूजा की एक विशेष परंपरा को निभागते हुए जलते कोयले पर दौड़ लगाई
वीडियो में अंगारों पर दौड़ते समय उनके चेहरे पर मुस्कान नजर दिख रही है, वहीं वहां मौजूद लोग भी उन्हें देखकर काफी खुश दिख रहे हैं, पूजा के बाद पात्रा ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए भी मां से आशीर्वाद लिया।
इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है-
शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित… t.co/FUftkUn7Q7
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
ट्वीट पर संबित पात्रा ने लिखा है-शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दण्ड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूँ।
परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा एक तपस्या है
गौर हो कि परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा (Jhamu Jatra) एक तपस्या है जिसमें भक्त अपनी मनोकामनाओं को पूर्ति तथा देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर भी चलते हैं या शरीर पर कील चुभाते हैं। ध्यान रहे कि संबित पात्रा ने 2019 में ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन बीजद की प्रत्याशी ने उन्हें मात दी थी।
