'ममता बनर्जी की आंखों से निकल रहे आंसू, दिल में दर्द...', SIR को लेकर BJP की दो टूक- बंगाल में होकर रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 324 कांग्रेस पार्टी और ममता बनर्जी को पढ़ना चाहिए। ममता बनर्जी अराजकता की प्रतीक हैं गुंडागर्दी का प्रतीक हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की पूरजोर खिलाफत कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की मौजूदा प्रक्रिया ‘‘अनियोजित और जबरन’’ तरीके से चलाई जा रही है। एसआईआर की वजह से राज्य की नागरिकों और अधिकारियों दोनों को जोखिम में डाला जा रहा है।

mamata banerjee

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: PTI)

इसी बीच शुक्रवार को बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 324 कांग्रेस पार्टी और ममता बनर्जी को पढ़ना चाहिए। ममता बनर्जी अराजकता की प्रतीक हैं गुंडागर्दी का प्रतीक हैं। जंगराज कैसा होता है बिल्कुल ममता राज जैसा होता है। ममता बनर्जी को लगता है कि जो घुसपैठिए हैं, उनके वोट के सहारे पश्चिम बंगाल का चुनाव जीतना चाहती हैं।

End of Feed