महाराष्ट्र में बीजेपी का शासन औरंगजेब के समय से भी बदतर, संजय राउत ने बोला महायुति सरकार पर हमला

संजय राउत ने कहा, औरंगजेब को दफनाए हुए 400 साल हो गए हैं। उसे भूल जाइए। क्या महाराष्ट्र में किसान औरंगजेब के कारण आत्महत्या कर रहे हैं?

Sanjay Raut: नेता संजय राउत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। राउत ने महाराष्ट्र में भाजपा के शासन को औरंगजेब से भी बदतर बताया और दावा किया कि भगवा पार्टी के कारण किसान मर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में किसान, बेरोजगार लोग और महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं।

Sanjay Raut

संजय राउत

क्या किसान औरंगजेब के कारण आत्महत्या कर रहे हैं?

राउत ने कहा, औरंगजेब को दफनाए हुए 400 साल हो गए हैं। उसे भूल जाइए। क्या महाराष्ट्र में किसान औरंगजेब के कारण आत्महत्या कर रहे हैं? राउत ने कहा, वे आपकी वजह से ऐसा कर रहे हैं। अगर मुगल शासक ने अत्याचार किए, तो सरकार क्या कर रही है। बता दें कि भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का नेतृत्व करती है, जिसमें शिवसेना और एनसीपी भी शामिल हैं।

End of Feed