'आप इतने सेलेक्टिव क्यों': कांग्रेस शासित राज्यों का उदाहरण दे नड्डा का राहुल पर हमला, बोले- हम चर्चा के लिए तैयार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेस कर पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताया है साथ ही कहा है कि इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर केवल भाजपा शासित राज्यों के मामलों को उठाने और कांग्रेस व इंडी गठबंधन शासित राज्यों में हुए पेपर लीक को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

पेपर लीक को लेकर छात्रों और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस की है। इसमें उन्होंने छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह एक गंभीर विषय है और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश उचित नहीं है, बल्कि इसकी गहन चर्चा और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला राहुल गांधी पर हमला।

जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला राहुल गांधी पर हमला। (फोटो- X)

राहुल गांधी के दावों पर क्या बोले नड्डा?

जेपी नड्डा ने कहा कि आज शाम 4:00 बजे संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रस्तुतीकरण दिया। उस प्रस्तुतीकरण में उन्होंने लगभग 150 पेपर लीक के मामलों का उल्लेख किया। यह जांच का विषय है और सरकार एक जिम्मेदार सरकार है। इसलिए निश्चित रूप से हर एक मामले की जांच कराई जाएगी और दूध का दूध, पानी का पानी करते हुए सच्चाई देश और जनता के सामने रखी जाएगी, लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहता हूं कि सरसरी तौर पर जो बातें मेरे ध्यान में आई हैं और जिन्हें मैंने नोट किया है, उन्हें मैं आपके साथ साझा करना चाहता हूं।

End of Feed