सबका साथ, सबका विकास सिर्फ नारा, ओवैसी ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 12:10 PM IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सिर्फ खोखले नारे हैं।

एआईएमआईएम के मुखिया बीजेपी पर निशाना साधते रहते हैं। उनके मुताबिक बीजेपी नेताओं की कथनी और करनी में फर्क है। देश के पीएम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा तो जरूर देते हैं। लेकिन मुस्लिम समाज की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। मुस्लिम इलाकों में एटीएम को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाता है। स्वास्थ्य सुविधा के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को मुस्लिमों की पहचान से परेशानी है।बीजेपी के लोग सोचते हैं कि हलाल मीट, मुस्लिमों की टोपी, उनके खानपान, उनकी दाढ़ी से खतरा है। हकीकत यह है कि बीजेपी मुस्लिमों की पहचान के खिलाफ है। भारत की विविधता को नष्ट करने पर बीजेपी तुली हुई है।

ओवैसी को पता नहीं क्या होता है सबका विकास

End of Feed