Nilambur Assembly Constituency: भाजपा ने केरल के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। जानकारी के अनुसार, उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा, जबकि मतगणना 23 जून को होगी।
नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवार का एलान
बता दें, इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने एम. स्वराज को वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का उम्मीदवार घोषित किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने आर्यादान शौकत को अपना उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले, भारत के चुनाव आयोग ने 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान किया था। उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई है। वहीं नतीजे 23 जून को आएंगे। सभी पांचों सीटें इस्तीफे या निधन के कारण खाली हुई है। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट है।
