Nitin Nabin New Team: तेजस्वी सूर्या, स्मृति ईरानी; ... BJP की नई टीम में किस नेता ने किसे किया रिप्लेस? पढ़ें पूरी लिस्ट

Nitin Nabin Gets A New Team: बीजेपी ने अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है। टीम में 10 महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के 6 नेताओं को जगह दी गई है। स्मृति ईरानी, राम माधव और वसुंधरा राजे जैसे पुराने चेहरों की वापसी हुई है। वहीं अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को आईटी/सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और तेजस्वी सूर्या की जगह हेमांग जोशी को युवा मोर्चे की कमान दी गई है। कई महासचिवों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

Nitin Nabin Gets A New Team: भाजपा ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नयी राष्ट्रीय टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 10 महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों के छह नेताओं को जगह दी। पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम को अनुभवी प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव, युवा जोश, भौगोलिक विविधता और व्यापक सामाजिक समावेश का एक रणनीतिक संयोजन बताया। पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल में कई पुराने चेहरों की वापसी हुई है, जबकि कुछ नेताओं को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटाकर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

nitin nabin new team (2)

नितिन नवीन की नई टीम में कई दिग्गजों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। AI IMAGE

स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

नई टीम में सबसे ज्यादा चर्चा स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी को लेकर है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की टीम में शामिल हैं। नई राष्ट्रीय टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव और 16 राष्ट्रीय सचिव शामिल हैं। पार्टी ने संगठन के अलग-अलग मोर्चों में भी नए चेहरों को जिम्मेदारियां दी हैं।

End of Feed