पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर BJP सांसद का तंज, 'केजरीवाल गजनी हैं, घोषणा करके भूल जाते हैं'

Pujari Granthi Samman Yojana: प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 10 साल के काम का श्वेत पत्र जारी करे, जिससे लोगों को पता चले कि उन्होंने कितना काम किया है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गजनी बताया और कहा कि वह घोषणा करके भूल जाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 10 साल के काम का श्वेत पत्र जारी करे, जिससे लोगों को पता चले कि उन्होंने कितना काम किया है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गजनी बताया और कहा कि वह घोषणा करके भूल जाते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि मेरा अरविंद केजरीवाल से एक बुनियादी सवाल है कि अगर वो इतने आश्वस्त हैं कि दिल्ली में उन्होंने कोई डेवलपमेंट का काम किया है तो वह अपने 10 साल के कामों का श्वेत पत्र जारी करें, जिससे जनता को पता चले कि उन्होंने कितना काम किया है। मेरा दावा है अगर वह श्वेत पत्र आएगा तो केजरीवाल को शर्म आएगी, क्योंकि दिल्ली में डेवलपमेंट का एक भी काम नहीं हुआ है। एक अस्पताल, कॉलेज या फ्लाईओवर नहीं बना है। कोई सड़क तक नहीं बनी, गड्ढे तक नहीं भरे गए। दिल्ली की हवा प्रदूषित हो गई, यमुना पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गई।

BJP

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रवीण खंडेलवाल ने केजरीवाल पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल के गुरुद्वारे के ग्रंथि और मंदिर के पुजारी को हर महीने 18 हजार रुपये देने की घोषणा पर भाजपा सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कोई भी घोषणा कर सकते हैं क्योंकि उनको घोषणा को पूरा नहीं करना है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अरविंद केजरीवाल ने कोई प्रोजेक्शन बनाया है कि दिल्ली का टोटल रेवेन्यू कितना आएगा और उसमें से कितना डेवलपमेंट में खर्च होगा। अगर वह ऐसे ही फ्री बांट रहे हैं तो दिल्ली में डेवलपमेंट कैसे करेंगे? उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल गजनी है क्योंकि गजनी घोषणा करके भूल जाता है। जब उनको पीछे से थप्पड़ मारो तब याद आता है।

End of Feed