देश

फोन हैकिंग मामले पर निशिकांत दुबे का विपक्ष पर पलटवार, नेताओं को फोन जमा कराने की दी चुनौती

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 1, 2023, 02:24 PM IST

सांसद ने कहा कि आरोप लगाकर आगे बढ़ने से काम नहीं चलेगा, इनमें अगर हिम्मत है ताकत है, तो इनको अपने-अपने सबंधित राज्यों में फोन दे देने चाहिए।

Image

निशिकांत दुबे (फोटो- संसद टीवी)

Apple Phone Hacking: भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने फोन टैपिंग आरोपों को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया है। ग्वालियर में निशिकांत ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि सब टांय टांय फिस्स हो गया है। आरोप लगा देने से कुछ नहीं होता। उसके लिए फोन जमा करना पड़ता है। एफआईआर कराना पड़ता है। पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट की कमेटी पांच बार फोन मांगती रही, लेकन इन्होंने अपना फोन नहीं दिया। उनको सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी पर भरोसा नहीं है। जांच पर भरोसा नहीं है।

सांसद ने फोन जमा करने की दी चुनौती

सांसद ने कहा कि आरोप लगाकर आगे बढ़ने से काम नहीं चलेगा, इनमें अगर हिम्मत है ताकत है, तो इनको अपने-अपने सबंधित राज्यों में फोन दे देने चाहिए। एफआईआर करानी चाहिए, जहां हमारी सरकार भी नहीं है। अगर तब कुछ आता है तब हो हल्ला मचाइये। इन सभी से मेरा आग्रह है कि सभी अपना-अपना फोन दीजिए, जांच में शामिल होइए। क्या है ये सभी गलतबयानी कर रहे हैं।

कहा, राहुल को कोई नेता मानने को तैयार नहीं

विपक्ष के गठबंधन पर निशिकांत ने कहा, इंडी अलायंस खत्म हो गया है, राहुल गांधी को कोई नेता मानने को तैयार नहीं है। सबको लगता है कि इस दुनिया के सबसे मजबूत, लोकप्रिय और महत्वपूर्ण नेता माननीय मोदी जी हैं। इसलिए मोदी जी को 2024 में प्रधानमंत्री बनना है। इसलिए उनकी इमेज को ये लोग डेंट कर रहे हैं। ये सभी छोटी मानसिकता के लोग हैं, इनकी बातों में कोई दम नहीं है।

केरल में मुस्लिम वोट बैंक का खेल

केरल में हुए ब्लास्ट के सवाल पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, जो देश का बंटवारा चाहती थी, उसी मुस्लिम लीग के साथ मिलकर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। केवल वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए सरकार बनाई। और वही ताकतें हमास जैसे संगठन का साथ दे रही हैं। केरल उनका सबसे बड़ा ग्राउंड इसलिए है, क्योंकि वहां सीपीएम और कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए। इसलिए हमास के कारण इतना बड़ा हंगामा हो गया, यहां की जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा, आज मोदी जी का शासन है, और मोदी जी जनता से जुड़े हुए हैं। मोदी जी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के रक्षक हैं। जो हमास को समर्थन करेगा, वह सलाखों के पीछे होगा, सबको फांसी की सजा होगी।

कांग्रेस की राजनीति, फूट डालो राज करो

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर हो रहे बबाल पर सांसद दुबे ने कहा, कांग्रेस हमेशा फूट डालो राज करो की राजनीति करती है। अंग्रेज चले गए, अंग्रेज के जो पुत्र हैं, वो कांग्रेस को पैदा कर गए। वह इसी तरह की राजनीति करती है, अब कांग्रेस की समाप्ति का समय है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें