'सीरियल ऑफेंडर हैं दानिश अली', क्या बिधूड़ी को बचा रहे भाजपाई? निशिकांत के बाद अब रवि किशन

BJP MPs Slams Danish Ali: भाजपा सासंद रमेश बिधूड़ी की जुबान सदन की कार्यवाही के दौरान बेलगाम हो गई और वो बसपा सांसद दानिश अली को अभद्र भाषा से नवाजने लगे। अब एक-एक करके दानिश अली के खिलाफ भाजपा सांसद मैदान में उतर रहे हैं। निशिकांत दुबे के बाद अब रवि किशन का ना भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

Ramesh Bidhuri Vs Danish Ali: संसद में ऐसी गालियों का प्रयोग हुआ जो शायद गली-मोहल्ले के गुंडों की लड़ाई में सुनी जाती है। अभद्र भाषा इतने वाहियाद थे जिसका जिक्र किए जाने में भी किसी को शर्म आ जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा के सांसद बिधूड़ी की बदजुबानी को सुनकर हर किसी को शर्म आ जाएगी कि देश के सबसे मर्यादित स्थल संसद में इस तरह की भाषा आखिर क्यों बोलनी पड़ी। रमेश बिधूड़ी ने बसपा सासंद दानिश अली के खिलाफ गालियों का इस्तेमाल किया तो सियासत में उबाल आ चुका है। पूरे विपक्ष ने भाजपा सांसद की इस हरकत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं भाजपा के कुछ सांसद उलटा दानिश अली को कसूरवार करार दे रहे हैं। आपको पूरा माजरा तफसील से समझना चाबिए।

Danish Ali, Ravi Kishan, Ramesh Bidhuri

दानिश अली पर इल्जाम लगाने से क्या रमेश बिधूड़ी का बचाव होगा?

दानिश अली पर इल्जाम से होगा बिधूड़ी का बचाव?

वो एक कहावत है- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे... एक और कहावत है- एक तो चोरी उपर से सीनाजोरी। हमारा मकसद किसी को चोर या कोतवाल कहने का नहीं है। हां, मगर जिस तरह सियासत का ये अलग रंग देखने को मिल रहे है उसके बाद ये सारी कहावतें हर किसी को याद जरूर आ जाएंगी। खैर, संसद में हुई गालीबाजी की घटना के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बाद अब रवि किशन ने भी दानिश अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

End of Feed