संसद में रमेश बिधूड़ी ने BSP के दानिश अली को कहे अपशब्द, अपने MP की करतूत पर राजनाथ ने मांगी माफी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 01:55 PM IST

Ramesh Bidhuri: चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बिधूड़ी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे थे, इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नाम का जिक्र किया जिस पर दानिश अली ने कुछ टीका-टिप्पणी की। इस पर बिधूड़ी नाराज हो गए और उन्होंने बसपा सांसद के लिए 'ओए, ओए मुल्ले, उग्रवादी और आतंकवादी' जैसे शब्दों को इस्तेमाल किया।

Ramesh Bidhuri: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन को लोकतंत्र का मंदिर कहा है लेकिन कुछ ऐसे सांसद भी हैं जो अपने आचरण से इस मंदिर को नीचा दिखाने एवं उसका अपमान करने पर अमादा हो जाते हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एमपी दानिश अली के लिए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। बिधूड़ी ने उन्हें अपशब्द कहे जिस पर विपक्ष के सांसद भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

आचरण के लिए राजनाथ ने माफी मांगी

इन अपशब्दों के लिए लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने बिधूड़ी को चेतावनी दी। जबकि विपक्ष की शिकायत पर राजनाथ सिंह को सामने आने पड़ा। राजनाथ ने कहा कि उन्होंने तो बिधूड़ी के अपशब्द नहीं सुने लेकिन विपक्षी सदस्यों की आपत्ति पर बिधूड़ी के अपशब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने की बात कही। रक्षा मंत्री ने अपने सांसद के आचरण पर अफसोस जताते हुए माफी मांगी।

End of Feed