BJP सांसद ने प्रियंका गांधी को थमा दिया '1984' लिखा बैग, जानें क्या है पूरा मामला

Priyanka Gandhi Bag Politics: बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी को जो बैग दिया उस पर 1984 लिखा हुआ था। बैग की बनावट में 1984 के सिख विरोधी दंगों की झलक दिखाने के लिए खून के छींटों को दर्शाया गया था। अपराजिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस की सार्थकता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। देश की जनता लगातार कांग्रेस को खारिज कर रही है।

Priyanka Gandhi Bag Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को एक बैग गिफ्ट किया। जिसे स्वीकार कर कांग्रेस सांसद वहां से निकल गईं। बैग पर 1984 लिखा हुआ था। अपराजिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस की सार्थकता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। देश की जनता लगातार कांग्रेस को खारिज कर रही है। कांग्रेस के पास अमित शाह के भाषण को तोड़ मरोड़कर पेश करने के अलावा अब कोई और दूसरा विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की करतूतों को याद दिलाने के लिए यह बैग प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया गया है, जिसमें खून के छींटे भी लगे हुए हैं, जो कि 1984 के सिख दंगों की याद दिलाते हैं।

Priyanka Gandhi- Aparajita Sarangi

BJP सांसद अपराजिता सारंगी ने 1984 लिखा बैग प्रियंका गांधी को किया गिफ्ट

प्रियंका गांधी संसद में बैग के जरिए कर रही विरोध

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी अपने बैग को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले 16 दिसंबर को प्रियंका गांधी संसद में फिलिस्तीन लिखा एक बैग लेकर पहुंचीं थीं। भाजपा ने इसे लेकर सवाल खड़े किए थे। भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा था कि गांधी परिवार के तीनों सदस्यों की मानसिकता विदेशी सोच, विदेशी मुखौटे को दर्शाती है। केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा ने कहा था कि प्रियंका गांधी फिलिस्तीन का बैग लेकर आई हैं, उन्हें भारत का बैग लेकर आना चाहिए। असंबंधित मुद्दों को लाकर वह सिर्फ नाटक कर रही हैं।

End of Feed