देश

Watch Video: वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की मची थी होड़, ट्रेन के आगे गिर गईं BJP की महिला विधायक, फिर...

BJP MLA Sarita Bhadoria: उत्तर प्रदेश के इटावा में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते भारतीय जनता पार्टी की विधायक सरिता भदौरिया धक्का-मुक्की का शिकार हुईं और ट्रेन के सामने गिर गईं, इसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

इटावा से BJP की विधायक सरिता भदौरिया ट्रेन की पटरी पर गिर गईं

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • इटावा से BJP की विधायक सरिता भदौरिया ट्रेन की पटरी पर गिर गईं
  • आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने की होड़ में रेल पटरी पर गिरीं
  • यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची उस वक्त प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़भाड़ थी

BJP MLA Sarita Bhadoria Vande Bharat: उत्तर प्रदेश के इटावा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक सरिता भदौरिया सोमवार को आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने की होड़ में रेल पटरी पर गिर गईं। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन शाम करीब छह बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची। उस वक्त प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़भाड़ थी।

सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो के अनुसार, 61 वर्षीय भाजपा विधायक हरी झंडी पकड़े कई लोगों के साथ प्लेटफॉर्म पर खड़ी थीं।

ट्रेन के चालक ने जैसे ट्रेन चलने के लिए हार्न बजाया तभी झंडी दिखाने के प्रयास मे भीड़ का धक्का लगने से विधायक सरिता भदौरिया प्लेटफार्म से नीचे रेल लाइन के बीच ट्रेन के आगे गिर पड़ी। लोगों ने किसी तरह ट्रेन को चलने से रुकवाया जिससे गंभीर हादसा होते-होते टल गया।

घटना में विधायक चोटिल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

भाजपा की इटावा इकाई के कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया ने कहा, 'विधायक अपने घर पर आराम कर रही हैं। उन्हें कोई बाहरी चोट नहीं आई है। अगर कोई आंतरिक चोट है, तो इसकी पुष्टि होनी बाकी है।' दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वंदे भारत ट्रेन के डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद 20175 नंबर वाली ये ट्रेन इटावा स्टेशन पर पहुंचने से पहले टूंडला में रुकी।

धक्का-मुक्की में विधायक प्लेटफार्म से नीचे गिर गईं

ट्रेन के पहुंचने पर इटावा से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दौहरे, पूर्व भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया और वर्तमान विधायक सरिता भदौरिया सहित विभिन्न राजनीतिक नेताओं के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाने को लेकर होड़ मच गई। इसी धक्का-मुक्की में विधायक प्लेटफार्म से नीचे गिर गईं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article