पटना

Bihar Vande Bharat: बिहारवासियों की बल्ले-बल्ले, मिल गईं 4 नई वंदे भारत ट्रेनें; चंद घंटे में पहुंच जाएंगे यूपी-झारखंड-बंगाल

Bihar Vande Bharat Route Map: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है। राज्य के लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने चार और नई वंदे भारत ट्रेनें दी हैं। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें यूपी, बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों की पहुंच आसान बनाएंगी।

Image

बिहार में वंदे भारत ट्रेन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Vande Bharat: बिहार के लोगों के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की और व्यवस्था कर दी गई है। अब यात्री यूपी, बंगाल, झारखंड समेत कई अन्य राज्यों की यात्रा कम समय में कर सकते हैं। रविवार को चार और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के अन्य राज्यों के लिए कुल 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेनें दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर समेत अन्य राज्यों को कवर करेंगी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की यात्रा आसान होगी। इन ट्रेनों में टाटानगर-पटना, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन के अलावा देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन भी बिहार से होकर गुजरेगी। ये उन छह वंदेभारत ट्रेनों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने रांची से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आइये जानते हैं ये ट्रेनें किन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी?

वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन

बिहार की 4 नई वंदे भारत ट्रेनें

  • पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Tatanagar Vande Bharat Express)
  • हावड़ा- भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Bhagalpur Vande Bharat Express)
  • हावड़ा गया वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah Gaya Vande Bharat Express)
  • वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (Varanasi-Deoghar Vande Bharat Express)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजधानी पटना के एक अणे मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान कुमार के आवास पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाए जाने के समय भागलपुर स्टेशन पर मौजूद थे। बिट्टू ने सोशल मीडिया मंच "एक्स" पर एक पोस्ट में लिखा कि आज भागलपुर स्टेशन से भागलपुर-हावड़ा वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह बिहार के लिए आधुनिक रेल यात्रा में एक नया अध्याय है... यह तेज, अधिक आरामदायक और कुशल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह अत्याधुनिक ट्रेन भारत के बढ़ते बुनियादी ढांचे और यात्री अनुभव को बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

ट्रेन संख्याट्रेन का नामप्रारंभिक स्टेशनअंतिम स्टेशनदूरी
20893/20894पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेसटाटानगरपटना451किमी.
22309/22310हावड़ा- भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेसहावड़ाभागलपुर386 किमी.
22303/22304हावड़ा गया वंदे भारत एक्सप्रेसहावड़ागया458किमी.
22499/22450वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेसवाराणसी कैंट स्टेशनदेवघर475किमी.

टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-Tatanagar Vande Bharat Express)टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलने की उम्मीद है। यह पटना से टाटानगर की दूरी 7 घंटे में कवर करेगी। संभावित शेड्यूल के मुताबिक, यह ट्रेन सुबह 6 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन दोपहर 3 बजे पटना से चलकर रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

धनबाद होकर हावड़ा-गया और गोमो होकर टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस आठ कोच के साथ चलेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस शताब्दी ट्रेन से 45 मिनट बाद खुलेगी और धनबाद शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) से 20 मिनट पहुंचेगी। टाटानगर-पटना वंदे भारत 2 घंटे 53 मिनट में हावड़ा से धनबाद पहुंचेगी। अभी हावड़ा से गया में राजधानी एक्सप्रेस को 5 घंटे 41 मिनट लगते हैं।

वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग

वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस

वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (Varanasi-Deoghar Vande Bharat Express)

वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस (22499/22450) वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर देवघर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर देवघर से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी कैंट पहुंचेगी। वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 1365 रुपये और एग्जीक्यूटिव का किराया 2415 रुपये है। इसमें खाने और नास्ते का भी बजट शामिल है। यदि यात्री ये सुविधाएं नहीं लेना चाहते तो इस सेवा को स्किप कर सकते हैं। देवघर से वाराणसी की दूरी करीब 475 किलोमीटर है। यह वंदे भारत 7 घंटे में इतनी दूरी कवर करेगी। वैसे सामान्य ट्रेन से यात्रा का समय 9 घंटे हैं।

भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-Bhagalpur Vande Bharat Express)

भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22309/22310) हावड़ा से सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर भागलपुर से खुलेगी और रात 9 बजकर 20 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन यात्रा कराएगी। यह वंदे भारत भागलपुर से चलने के बाद बाराहाट, मंदार हिल, हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका, रामपुरहाट, बोलपुर शांति निकेतन में यात्रियों को उतारते हुए हावड़ा पहुंचेगी।
Vande Bharat Train

वंदे भारत ट्रेन

हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah Gaya Vande Bharat Express)

हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या (22303/22304) 18 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यात्रियों को सफर कराएगी। यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर खुलकर 2 बजकर 28 मिनट पर दुर्गापुर, 8 बजकर 53 मिनट पर आसनसोल, 9 बजकर 43 मिनट पर धनबाद, 10 बजकर 13 मिनट पर पारसनाथ और 10 बजकर 58 मिनट पर कोडरमा रुकते हुए दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर गया जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गया से दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर खुलकर 2 बजकर 15 मिनट पर कोडरमा, 5 बजकर 15 मिनट पर पारसनाथ, 6 बजे धनबाद, 6 बजकर 48 मिनट पर आसनसोल और 7 बजकर 11 मिनट पर दुर्गपुर यात्रियों को छोड़ते हुए रात 9 बजकर 5 मिनट पर हावड़ां जंक्शन पहुंचेगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article