तमिलनाडु में 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा, AIADMK के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय!

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने में 9 दिन शेष हैं। ऐसे में राज्य में अन्नाद्रमुक नीत राजग में सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुकी है।

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने में 9 दिन शेष हैं। ऐसे में राज्य में अन्नाद्रमुक नीत राजग में सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुकी है और गठबंधन की प्रमुख पार्टी को लगभग 170 सीट मिलने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

AIADMK BJP Alliance

भाजपा-AIADMK के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा (फोटो साभार: EPSTamilNadu)

160-170 सीटों पर AIADMK उतार सकती है अपने प्रत्याशी

माना जाता है कि अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी की 19 मार्च को हुई नयी दिल्ली यात्रा के दौरान सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया और पार्टी के 234 सदस्यीय विधानसभा की लगभग 160 से 170 सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अन्नाद्रमुक को सरकार बनाने के लिए अपने दम पर बहुमत प्राप्त हो।''

End of Feed