धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, राजनाथ सिंह, नितिन नवीन समेत भाजपा के दिग्गजों ने दिया समर्थन, बोले- राष्ट्रहित और युवाओं के लिए लिया बड़ा फैसला

नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसे छात्रों के हित और नैतिक जवाबदेही से जुड़ा फैसला बताया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेताओं ने कहा कि यह कदम सरकार की छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संकल्प को दर्शाता है।

Dharmendra Pradhan Resignation: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "देश के युवाओं और छात्रों की भावनाओं तथा उनकी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।" उन्होंने आगे कहा कि नीट परीक्षा, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधारों को लेकर छात्रों की जो भी चिंताएं हैं, उन पर सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि छात्रों को यह महसूस हो कि उनकी आवाज़ सुनी जा रही है और उनकी बातों को महत्व दिया जा रहा है।

Dharmendra Pradhan

धर्मेंद्र प्रधान (फाइल फोटो)

राजनाथ सिंह ने जताया विश्वास

राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि अब देश के युवा पूरी निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई, अपने सपनों और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे तथा विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में समर्पित प्रयासों का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में समावेशी, दूरदर्शी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कई महत्वपूर्ण पहल कीं, जो न्यू इंडिया की आकांक्षाओं के अनुरूप रही हैं। गौरतलब है कि नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले छात्रों का आंदोलन लगातार जारी था। लंबे समय तक चले इस प्रदर्शन के बाद छात्रों की प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

End of Feed