Vande Mataram Row: भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया गांधी के इशारों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहराता जा रहा है। कर्नाटक में भाजपा नेता इसे लेकर पुलिस थाने तक पहुंच गए हैं। जहां कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया गांधी के कथित इशारों को लेकर नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान करार दिया है। खुद अमित शाह ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए देश की जनता और इसके रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगने को कहा। वहीं, अब मामले में भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ मंगलुरु के उर्वा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही राष्ट्रीय गीत का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में दर्ज कराई गई शिकायत।

सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में दर्ज कराई गई शिकायत।

भाजपा नेता विकास पुत्तूर ने दर्ज कराई शिकायत

इस शिकायत को लेकर भाजपा नेता विकास पुत्तूर ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह के दौरान जब वंदे मातरम् बजाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में हस्तक्षेप किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को इसे रोकने के लिए कथित तौर पर इशारा किया।विकास पुत्तूर ने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को देखा है और भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस का वंदे मातरम् के प्रति लंबे समय से विरोध रहा है। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी द्वारा कथित तौर पर वंदे मातरम् को रुकवाने या कार्यकर्ताओं को ऐसा करने का निर्देश देने का मामला दंडात्मक कार्रवाई के दायरे में आता है।

End of Feed