'विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए भारतीय संस्थाओं को बदनाम कर रहे', राहुल पर बरसे तरुण चुघ, जॉर्ज सोरोस का भी लिया नाम

तरुण चुघ ने आगे आरोप लगाया कि भारत के चुनाव आयोग को बदनाम करने और देश की संस्थाओं,संस्कृति और सभ्यता को कलंकित करने के लिए राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस से 'सुपारी'ली है। अपने विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी लगातार साजिश रच रहे हैं, झूठ फैला रहे हैं और भ्रम पैदा कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर चुनाव आयोग और भारतीय संस्थाओं को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। रायपुर में विपक्षी नेता को घेरते राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठाकर देश की संस्थाओं, संस्कृति और सभ्यता को बदनाम कर रहे हैं।

तरुण चुघ और राहुल गांधी।

तरुण चुघ और राहुल गांधी।

चुघ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव आयोग को लेकर ‘झूठ और भ्रम’ फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा चुनाव व्यवस्था के तहत चुनाव आयोग स्वतंत्र तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर फैसला बहुमत से लेता है और यह कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में साबित हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी और अन्य यूपीए नेताओं के झूठ का करारा जवाब थी। राहुल गांधी द्वारा झूठ, भ्रम और धोखे के जरिए रची जा रही साजिश नाकाम हो गई है।

End of Feed