“हर हाल में सदन में मौजूद रहें सांसद”, संसद के 3 दिन के विशेष सत्र के लिए BJP ने जारी किया व्हिप

Parliament Special Session 2026: भाजपा ने 16 से 18 अप्रैल तक होने वाले संसद के विशेष सत्र के लिए अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

Parliament Special Session 2026: भाजपा ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इस व्हिप के तहत पार्टी ने साफ निर्देश दिया है कि सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद के विशेष सत्र के दौरान अपने-अपने सदन में मौजूद रहें। यह विशेष सत्र प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार ने बुलाया है। यह सत्र तीन दिनों तक चलेगा और इसमें कुछ अहम विधेयकों पर चर्चा और उन्हें पास करने की योजना है। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा महिला आरक्षण से जुड़ा है।

parliament special session 2026

संसद सत्र से पहले भाजपा का बड़ा फैसला (Photo: PTI)

लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने की योजना

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार महिला आरक्षण कानून (women reservation bill) में कुछ बदलाव करने की तैयारी में है। इसके तहत आने वाले समय में संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने की योजना है, जिसमें से करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि इन प्रस्तावों को पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का मकसद है कि 2029 के आम चुनाव से पहले यह व्यवस्था लागू कर दी जाए, ताकि महिलाओं को राजनीति में ज्यादा अवसर मिल सकें।

End of Feed