'BJP ने नैतिक रूप से सरकार में बने रहने का आधार खो दिया है', अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना

Woman Reservation Bill: अखिलेश ने कहा कि जिन्होंने नारी को अपने संगठन में सम्मान नहीं दिया, वो राजनीति में क्या देंगे। बिल महिलाओं का हक मारने के लिए लाया जा रहा था।

Woman Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरते ही इस पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से भाजपा ने सरकार में बने रहने का आधार खो दिया है। साथ ही सपा प्रमुख ने कहा कि बिल के पीछे की तैयारी नहीं थी। महिला के साथ बीजेपी जो धोखा करना चाहती थी, जो हम होने नहीं देंगे।

अखिलेश ने क्या-क्या कहा?

अखिलेश ने कहा कि जिन्होंने नारी को अपने संगठन में सम्मान नहीं दिया, वो राजनीति में क्या देंगे। बिल महिलाओं का हक मारने के लिए लाया जा रहा था। 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दे नहीं रहे थे, छीन रहे थे।

End of Feed