BJP Chief Minister Conclave: पीएम मोदी ने दिल्ली में रविवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनावों से लेकर विकास कार्यों पर चर्चा की। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी के सामने अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया।
भारत मंडपम में मीटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थियों से संपर्क अभियान की प्रगति और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्रियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी रिपोर्ट दी।
किन-किन मुद्दों पर हुई बात
- राज्यों में संगठनिक स्तर पर चुनावी तैयारियां के बारे में सीएम ने पीएम मोदी को बताया।
- मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों के विकास कार्यों को पीएम के सामने रखा।
- त्रिपुरा के सीएम ने बताया कि शिकायत निवारण के लिए सरकार ने एक एप्प तैयार किया है।
- गांव चलों अभियान को लेकर भी बैठक में रिपोर्ट दिया गया।
- मुख्यमंत्रियों ने बताया कि पीएम मोदी के 400 पार के नारे को पूरा करने को लेकर वो अपने अपने राज्यों कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
- एक दो सीएम से पीएम ने सवाल भी पूछा।
क्या बोले पीएम मोदी
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने शुरुआत में ही यह कह दिया कि उन्हें जो बोलना था, वो अपने समापन भाषण (राष्ट्रीय अधिवेशन में ) में बोल चुके हैं। मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी का ज्यादा फोकस मुख्यमंत्रियों की बातें सुनने पर ही रहा। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
