कर्नाटक BJP विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर गिरी गाज, पार्टी ने किया निष्कासित, बोले- मुझे 'सच्ची बात' कहने का मिला ईनाम

वहीं निष्कासन को लेकर बसनगौड़ा आर पाटिल यतनाल ने ट्वीट किया- वंशवाद की राजनीति, भ्रष्टाचार, पार्टी के भीतर सुधार, एक व्यक्ति की श्रेष्ठता को खत्म करने और उत्तर कर्नाटक के विकास की मांग करने के लिए पार्टी ने मुझे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

BJP MLA Basanagouda Patil Yatnal Expelled: भाजपा केंद्रीय अनुशासन समिति ने कर्नाटक के बीजापुर से विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्हें पार्टी अनुशासन के बार-बार उल्लंघन के लिए पार्टी से निकाला गया है। बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने हाल ही में गोल्ड स्मगलिंग के मामले में फंसी अभिनेत्री रान्या राव पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर भी बसनगौड़ा पाटिल यतनाल निशाने पर थे। यतनाल कई बार प्रदेश नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं और उन्हें इसके लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इस बार पार्टी ने सख्त फैसला लेते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है।

Basangauda yatnal

BJP विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल

बसनगौड़ा बोले, 'सच्ची बात कहने' का ईनाम

वहीं, बसनगौड़ा आर पाटिल यतनाल ने ट्वीट किया, वंशवाद की राजनीति, भ्रष्टाचार, पार्टी के भीतर सुधार, एक व्यक्ति की श्रेष्ठता को खत्म करने और उत्तर कर्नाटक के विकास की मांग करने के लिए पार्टी ने मुझे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने मुझे 'सच्ची बात कहने' के लिए पुरस्कृत किया है। कुछ निहित स्वार्थों ने अपने एजेंडे को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई है। मुझे निलंबित करने का निर्णय भ्रष्टाचार, पारिवारिक राजनीति, उत्तर कर्नाटक के विकास और हिंदुत्व के खिलाफ मेरी लड़ाई को नहीं रोकेगा। मैं उसी जोश और दृढ़ता के साथ अपने लोगों की सेवा करना जारी रखूंगा। मैं सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, दोस्तों, परिचितों, स्वामियों, मीडिया, मेरे परिवार को धन्यवाद देता हूं जो समर्थन का स्तंभ रहा है और सर्वशक्तिमान।

End of Feed