देश

राम नवमी पर पीएम मोदी करेंगे नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन, इसलिए कहा जा रहा इंजीनियरिंग का अनूठा नमूना

नया पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है, जो समुद्री और रेल यातायात दोनों के लिए सुगम मार्ग प्रदान करेगा। जानिए क्या-क्या होंगी खासियतें।

Image

पीएम मोदी करेंगे पंबन ब्रिज का उदघाटन

Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को राम नवमी के शुभ अवसर पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर नए पंबन ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे, जिसे भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का एक अद्भुत उदाहरण माना जा रहा है। यह ब्रिज समुद्र के ऊपर बनाया गया है और इसे विशेष रूप से भारतीय रेलवे के लिए डिजाइन किया गया है।

इंजीनियरिंग का अनूठा नमूना है नया पंबन ब्रिज

नया पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है, जो समुद्री और रेल यातायात दोनों के लिए सुगम मार्ग प्रदान करेगा। इस पुल की सबसे खास बात यह है कि जब बड़े जहाजों को गुजरने की जरूरत होगी, तो इसका मध्य भाग ऊपर उठ जाएगा, जिससे समुद्री यातायात में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। इस तकनीक का इस्तेमाल दुनिया के कुछ ही देशों में किया गया है, और अब भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है।

1914 के पुराने पुल की जगह लेगा

यह नया पुल पुराने पंबन ब्रिज की जगह लेगा, जो 1914 में बनाया गया था और भारत का पहला समुद्री पुल था। नया ब्रिज आधुनिक तकनीकों से लैस है और यह न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि देश की बुनियादी ढांचे की मजबूती का भी प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा और पंबन ब्रिज का उद्घाटन दक्षिण भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिससे धार्मिक और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों स्तरों पर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है।

2.05 किलोमीटर लंबा

2.05 किलोमीटर लंबा नया पंबन रेलवे ब्रिज बंगाल की खाड़ी में पाक जलसंधि (Palk Strait) पर बनाया गया है। यह रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नया पंबन ब्रिज, देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री रेलवे ब्रिज है। यानी जब समुद्री जहाज को यहां से गुजरना हो, उस समय इस ब्रिज को ऊपर उठाया जा सकता है। यह ब्रिज हाई स्पीड ट्रेन के लिए भी तैयार है। 535 करोड़ की लागत से इस ब्रिज को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने बनाया है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें