BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न; 20 फीसदी विधायकों के कट सकते हैं टिकट, सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान

Bihar Elections 2025: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादातर सीटों पर चर्चा हुई। पार्टी इस बार बड़े पैमाने पर टिकट कटौती नहीं करेगी। करीब 20% बदलाव की संभावना है। सामाजिक समीकरण, युवा चेहरों और जीताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि खराब रिपोर्ट वाले नेताओं के टिकट कट सकते हैं।

Bihar Elections 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक संपन्न हो गई है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में ज्यादातर सीटों पर गहन चर्चा हुई और उम्मीदवारों के चयन को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

BJP Central Election Committee

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो साभार: @BJP4India)

पार्टी सूत्रों के मुताबिक़, इस बार टिकटों में बड़े पैमाने पर कटौती की संभावना नहीं है। भाजपा का मानना है कि न सरकार के प्रति और न ही मौजूदा विधायकों के प्रति कोई विशेष एंटी-इनकंबेंसी (विरोध भावना) है। ऐसे में पार्टी लगभग 20 प्रतिशत से अधिक बदलाव नहीं करेगी। इसमें मौजूदा विधायकों और पिछली बार के उम्मीदवारों दोनों को शामिल किया गया है।

End of Feed