देश

Bihar New Reservation Bill: बिहार में 75 प्रतिशत आरक्षण पर राज्यपाल ने लगाई मुहर, नीतीश का 'सपना' बन गया कानून

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 17, 2023, 09:07 PM IST

Bihar New Reservation Bill: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार में आरक्षण संसोधन बिल को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद से 75 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। इसके बाद से एससी-एसटी ईबीसी और ओबीसी के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ गया है।

Image

बिहार में 75 प्रतिशत आरक्षण बना कानून (फोटो- NitishKumarJDU)

Bihar New Reservation Bill: बिहार के नए आरक्षण बिल पर अब राज्यपाल ने मुहर लगा दी है। जिसके बाद से नीतीश कुमार का यह सपना अब कानून बन गया है। बिहार में अब 75 प्रतिशत आरक्षण कानून बन गया है।

बढ़ गया आरक्षण का दायरा

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार में आरक्षण संसोधन बिल को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद से 75 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। इसके बाद से एससी-एसटी ईबीसी और ओबीसी के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ गया है।

नोटिफिकेशन बाकी

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अब इसको लेकर गजट का प्रकाशन किया जायेगा। गजट प्रकाशित होते ही यह लागू हो जाएगा। आरक्षण का दायरा 50 से 65 प्रतिशत करने का प्रस्ताव था। EWS के 10 फीसदी को जोड़कर यह 75 प्रतिशत हो जायेगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article