राहुल गांधी के वायनाड छोड़ने, रायबरेली रखने पर मचा सियासी घमासान, BJP-कांगेस में जमकर वार-पलटवार

Rahul Gandhi Waynad Row: राहुल के वायनाड छोड़ने पर भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख के. सुरेन्द्रन ने तंज कसते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी राज्य को एक राजनीतिक ‘एटीएम’ समझ रही है। सुरेन्द्रन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भाजपा की भविष्यवाणी सच साबित हुई - हमेशा लापता रहने वाले सांसद ने आखिरकार वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है।

Rahul Gandhi Waynad Row: कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की अपनी वायनाड सीट छोड़ेंगे और यूपी की रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे, यह अब आधिकारिक हो गया है। वायनाड सीट के उपचुनाव में उनकी बहन और कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी, यह भी तय हो गया है लेकिन राहुल के वायनाड छोड़ने पर सियासी गर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वह निशाने पर हैं। भाजपा नेता उन पर जमकर हमले कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी भाजपा के वार पर पलटवार कर रही है। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर वायनाड के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।

rahul gandhi

राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे।

राजीव चंद्रशेखर बोले-राहुल ने धोखा दिया

भाजपा नेता ने मंगलवार को कहा, 'प्रियंका गांधी देश में किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, यह उनका अधिकार है लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी के बारे में कई सवाल खड़े होते हैं। यह बात जानते हुए भी कि वह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे लेकिन वायनाड में जाकर छिप गए। वायनाड के लोगों ने उन पर विश्वास किया और चुनाव जिताया लेकिन वह आज अपना हाथ झाड़कर वहां से चले गए। यह वायनाड के लोगों के साथ धोखा है। प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी जो कि उनके लिए यह बहुत आसान सीट होने वाली है। यहां आईयूएमएल उनका समर्थन करती है।'

End of Feed