तमिलनाडु में भाजपा-AIADMK फिर साथ-साथ; अमित शाह ने गठबंधन का किया ऐलान, बोले- मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

BJP-AIADMK Alliance: तमिलनाडु में एक बार फिर भाजपा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) एक साथ चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 1998 से अन्नाद्रमुक राजग गठबंधन का हिस्सा है और लंबे समय तक मोदी जी और महान जयललिता जी ने साथ मिलकर राष्ट्रीय राजनीति में काम किया है।

BJP-AIADMK Alliance: तमिलनाडु में एक बार फिर भाजपा और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) एक साथ चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि आज भाजपा और अन्नाद्रमुक के नेताओं ने मिलकर तय किया है कि आने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अन्नाद्रमुक, भाजपा और सभी साथी दल मिलकर 'राजग' के नाते लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और राज्यस्तर पर अन्नाद्रमुक नेता ई. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Shah Tamil Nadu

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @BJP4India)

अमित शाह ने क्या कुछ कहा?

अमित शाह ने कहा कि 1998 से अन्नाद्रमुक राजग गठबंधन का हिस्सा है और लंबे समय तक मोदी जी और महान जयललिता जी ने साथ मिलकर राष्ट्रीय राजनीति में काम किया है। उन्होंने कहा कि एक समय पर अन्नाद्रमुक गठबंधन ने 39 में से 30 लोकसभा सीट जीती थी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है आने वाले दिनों में जो चुनाव होने वाला है, उस चुनाव में राजग प्रचंड बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में एक बार फिर से राजग सरकार होगी।

End of Feed