Nuh Violence: नूंह हिंसा पर गोरक्षक बिट्टू बजरंगी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे!-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 3, 2023, 04:09 PM IST

Gau Rakshak Bittu Bajrangi: हरियाणा के नूंह में हुई हंगामे में गोरक्षक बिट्टू बजरंगी का नाम सामने आ रहा है, एक पक्ष का आरोप है इसके लिए वो ही जिम्मेदार है।

हरियाणा के नूंह (Nuh) में हुई हंगामे के लिए एक पक्ष गोरक्षक बिट्टू बजरंगी (Bittu Bajrangi) को जिम्मेदार ठहरा रहा है, बिट्टू बजरंगी ने 31 जुलाई को बृहमंडल यात्रा में हिस्सा लिया था, जानिए बिट्टू बजरंगी ने क्या खुलासे किए हैं। गौर हो कि हरियाणा के नूंह में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और दंगे के बाद अब पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। नूंह दंगे के कई आरोपी एक थाने में जमीन पर बैठे नजर आए हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी चेहरे पर मास्क लगाकर अपना चेहरा छुपा रहे हैं। सभी नीचे की ओर देख रहे हैं। एक समाचार चैनल से बातचीत में आरोपी खुद को बेगुनाह बताते हुए कह रहे हैं कि वे घटना वाले दिन शहर में नहीं थे।

End of Feed