अमरावती पहुंचे बिल गेट्स, चंद्रबाबू नायडू के साथ AI और हेल्थ केयर पर होगी बड़ी बैठक

माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के दौरे पर अमरावती पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ उनकी इस मुलाकात में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रामीण स्वास्थ्य और आधुनिक कृषि तकनीक पर विशेष चर्चा होगी, इसलिए यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है।

Bill Gates Amaravati Visit: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स सोमवार को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती पहुंचे। गन्नवरम हवाई अड्डे पर राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बिल गेट्स की यह यात्रा आंध्र प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ उनकी मीटिंग होने वाली है। चर्चा का मुख्य केंद्र स्वास्थ्य सेवाएं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे उभरते क्षेत्र होने वाले हैं।

Chandrababu Naidu Bill Gates Meeting

गन्नवरम एयरपोर्ट पर बिल गेट्स का स्वागत करते राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश (X/Nara Lokesh)

अमरावती में तकनीक और स्वास्थ्य पर मंथन

बिल गेट्स राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और आईटी मंत्री नारा लोकेश के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। राज्य के नगरपालिका मंत्री पी. नारायण के अनुसार, मुख्यमंत्री नायडू ने गेट्स से राज्य भर में चल रही स्वास्थ्य पहलों का विस्तार करने का अनुरोध किया है। वर्तमान में गेट्स फाउंडेशन चित्तूर जिले के कुप्पम में स्वास्थ्य परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिसे अब पूरे राज्य में लागू करने पर चर्चा होगी।

End of Feed