बाइक रैली, दीप प्रज्ज्वलन, वाराणसी में NDA नेताओं का जमावड़ा, PM मोदी के जन्मदिन पर देश भर में आज खास कार्यक्रम

पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक मोटरसाइकिल रैली और प्रयागराज में रक्तदान शिविर एवं फिल्म स्क्रीनिंग शामिल हैं। वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वडनगर के लिए ’सेवा संकल्प’ मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस को खास बनाने के लिए देश भर में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जाने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में रहेंगे और वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली इसी तरह की एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है, जबकि वाराणसी उनका लोकसभा क्षेत्र है।

PM  Modi

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'आशीर्वाद का दीया’

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 'आशीर्वाद का दीया’अभियान के तहत बृहस्पतिवार शाम को सवा लाख दिए जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के हर परिवार से बृहस्पतिवार शाम छह बजे से सात बजे के बीच अभियान के तहत दीया जलाने और मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और मां भारती की सेवा में निरंतर शक्ति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर ’आशीर्वाद का दीया’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत कर्तव्य पथ पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा सवा लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।

End of Feed