Patna: बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) क्षेत्र के बेना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन पुल (Under Construction Bridge) गिर गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने लोग मलबे के नीचे दबे हैं। BDO लक्ष्मण कुमार के मुताबिक, फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। घटना भागन बिगहा चौक पर हुई। बख्तियारपुर-रजौली सड़क निर्माण कार्य के दौरान ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा गिर गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
बिहार के नालंदा में निर्माणाधीन पुल गिरा
Nalanda, Bihar | An under-construction bridge collapses in the Bena police station areaConstruction of a four-lan… t.co/MChzheeVWc
— ANI (@ANI) Nov 18, 2022
स्थिति का जायजा लेने और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए वेना पुलिस स्टेशन और भागन बिगहा पुलिस स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने बताया कि घटना के वक्त फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। घटना के बाद पुल का निर्माण करने वाली कंपनी के इंजीनियर और कर्मी वहां से रफूचक्कर हो गए। खबर के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब बीम को क्रेन के माध्यम से चढ़ाया जा रहा था और तभी वह अनियंत्रित होकर गिर गया।
बचाव और राहत कार्य जारी
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्यों को अंजाम दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बड़ी क्रेन मशीन और बड़े ढांचे को ऊपर चढ़ा रही थी कि अचानक इसका संतुलन बिगड़ गया और यह नीचे गिर गया जिससे मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ क्योंकि सुरक्षा के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था।
