बिहार ने छोड़ा कोसी नदी का पानी, झारखंड में गंगा हो सकती है विकराल, प्रशासन अलर्ट

Jharkhand Flood News: बिहार ने कोसी नदी का पानी छोड़ दिया है, जिससे झारखंड के साहिबगंज में गंगा विकराल रूप धारण कर सकती है। आशंकाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविरों में लोगों के रहने की व्यवस्था की है। आपको सारा अपडेट बताते हैं।

Ranchi: झारखंड के साहिबगंज में गंगा में पिछले पांच दिन से आई बाढ़ और विकराल रूप ले सकती है। बिहार के कोसी बैराज से शनिवार को 6.81 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ना तय है। इसे लेकर साहिबगंज जिला प्रशासन ने दियारा इलाकों में रहने वाली आबादी को अलर्ट किया है। लोगों को तटीय क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए प्रशासन ने कई नावें उपलब्ध कराई हैं।

Jharkhand Flood

झारखंड के साहिबगंज में बाढ़ ने बढ़ाई परेशानी।

खतरे के निशान से ऊपर है गंगा का जल स्तर

साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों में लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। साहिबगंज में गंगा नदी में शनिवार सुबह जल स्तर 27.95 मीटर मापा गया था। यह खतरे के निशान से ऊपर है। अब सुपौल में वीरपुर बैराज से अपराह्न 12 बजे पानी छोड़ने के बाद जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि गंगा नदी के पास न जाएं और सुरक्षा के सभी उपाय अपनाएं।

End of Feed