देश

Bihar CM: PM मोदी ने ट्वीट कर नीतीश सरकार को दी बधाई,बोले-'बिहार में बनी NDA सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 28, 2024, 07:19 PM IST

pm modi congrats nitish kumar: बिहार में एक बार फिर 17 महीने के बाद एनडीए गठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है, पीएम मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी है।

Image

पीएम मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी है

pm modi congrats nitish kumar:नीतीश कुमार ने रविवार शाम को रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के साथ-साथ बीजेपी खेमे से दो डिप्टी सीएम समेत कुल 8 नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। इसमें मांझी खेमे के विधायक और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी शामिल हैं, इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी है।

गौर हो कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार ने दो डिप्टी सीएम समेत 8 मंत्रियों के साथ राजभवन में शपथ ली, बीजेपी के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की नई गठित सरकार को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा-'बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे कहा, 'नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए नई सरकार को बधाई दी

वहीं राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए नई सरकार को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर नीतीश कुमार और उप मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को बधाई। यह नई टीम बिहार में विकास और जनकल्याण का नया अध्याय प्रारंभ करे, इसके लिए सभी को मेरी शुभकामनाएं।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article