देश

पलटूरामों के सरदार- प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, दिलाई अपने बयानों की याद

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2024, 03:48 PM IST

प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से ही की थी। कभी जदयू में नंबर 2 थे। बाद में अलग हुए और आज जनसुराज यात्रा के तहत पिछले कई महीनों से बिहार में ​घूम रहे हैं।

Image

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

Photo : Twitter

बिहार में नीतीश कुमार के एक बार फिर से पाला बदल चुके हैं। एनडीए के साथ जा चुके हैं। शाम 5 बजे शपथ होना है। इसी बीच उनके एक पुराने सहयोगी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि वो तो पहले से ही कह रहे थे कि नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे। नीतीश कुमार पलटूरामों के सरदार हैं।

कभी जदयू में थे नंबर 2

प्रशांत किशोर ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से ही की थी। कभी जदयू में नंबर 2 थे। बाद में अलग हुए और आज जनसुराज यात्रा के तहत पिछले कई महीनों से बिहार में घूम रहे हैं। प्रशांत किशोर से जब आज नीतीश के फिर से पलटी मारने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो पहले से तय था। मैं एकमात्र नेता था, जो इसकी भविष्यवाणी पिछले एक साल से कर रहा था।

क्या बोले प्रशांत किशोर

नीतीश कुमार की भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा- "अगर आप पिछले एक साल में मेरी टिप्पणियों पर नजर डालें तो पाएंगे कि मैं एकमात्र व्यक्ति था जिसने कैमरे पर कहा था कि नीतीश कुमार कभी भी अपना पाला बदल सकते हैं। लोग पहले से ही जानते हैं कि नीतीश कुमार 'पलटूराम' और 'पलटूरामों के सरदार' हैं. हालांकि, आज की घटना से पता चला है कि बिहार के सभी राजनेता भी 'पलटूराम' हैं।"

शाम पांच बजे नीतीश लेंगे शपथ

बता दें कि रविवार को नीतीश कुमार ने छठी बार पलटी मारते हुए राजद का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार एक बार फिर से नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ 2 उपमुख्यमंत्री समेत आठ मंत्री भी शपथ लेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article