पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे सीएम नीतीश कुमार, जानें क्या है पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 02:37 PM IST

CM Nitish Kumar With PM Modi : पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार बहुत जल्द एक साथ एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि आगामी 4 फरवरी को चंपारण में होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे।

Bihar Politics: बिहार में सियासी उठापटक के बीच नीतीश और भाजपा के बीच बात बन गई है। सूत्रों का दावा है कि नई सरकार में भी नीतीश सीएम बने रहेंगे और भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री होंगे। बताया ये भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे। 4 फरवरी को चंपारण में होने वाले कार्यक्रम में दोनों दिग्गज एक साथ नजर आने वाले हैं।

PM Modi With Nitish Kumar

फाइल फोटो।

पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे सीएम नीतीश

4 फरवरी को चंपारण में होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे। पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के प्रशासन की तैयारी की शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ दिखेंगे। प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का रिफिल सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

End of Feed