LIVE
Bihar Political Crisis Update Live: बिहार में सियासी हलचल तेज, बहुमत के जुगाड़ में जुटा राजद, मांझी को ऑफर
Bihar Political Crisis Update Live: बिहार में सियासी हलचल तेज, बहुमत के जुगाड़ में जुटा राजद, मांझी को ऑफर
JAN 26, 2024 22:10 IST
JAN 26, 2024 21:30 IST
Bihar Politics: महागठबंधन सरकार में सहज नहीं हैं नीतीश- उपेन्द्र कुशवाहा
बिहार में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ऐसी छवि बनायी है कि हर कोई उनके भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर अनुमान लगाता रहता है। नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी कुशवाहा ने कहा, 'यह सच है कि नीतीश कुमार जी बिहार में महागठबंधन सरकार में सहज नहीं हैं क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महागठबंधन का हिस्सा है। वह घुटन महसूस कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एक ऐसी छवि बनायी है कि हर कोई उनके भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में अनुमान लगाता रहता है। कुशवाहा ने कहा, 'जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से राजद नेता मुख्यमंत्री पर हमला करते रहे हैं। कई बार अपमानजनक बयान भी दिए गए। यही कारण हैं, और ऐसे संकेत हैं कि वह महागठबंधन छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।'
JAN 26, 2024 21:23 IST
Bihar Political Drama Live Updates: राजद ने नीतीश कुमार से ‘भ्रम' दूर करने का किया आग्रह
बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ‘भ्रम’ को दूर करने का आग्रह किया जिसका असर राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन पर पड़ रहा है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार इन अफवाहों के बीच स्थिति स्पष्ट करें कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने लोगों के कल्याण के लिए और भाजपा को हराने के लिए मिलकर सरकार बनायी है। व्याप्त भ्रम बिहार में जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। केवल मुख्यमंत्री ही भ्रम को दूर कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि वह आज शाम तक ऐसा करेंगे।' इस बीच पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी बंगले पर राजद के वरिष्ठ नेताओं का आना-जाना बढ़ गया है।
JAN 26, 2024 20:16 IST
JAN 26, 2024 20:11 IST
JAN 26, 2024 20:05 IST
JAN 26, 2024 19:50 IST
Bihar Political Crisis Live Update: नीतीश कुमार जल्द ही भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटेंगे: मांझी
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटेंगे। नीतीश कुमार के राजग से हाथ मिलाने के समय के बारे में पूछे जाने पर मांझी ने कहा, ‘‘यह किसी भी क्षण हो सकता है।’’
JAN 26, 2024 19:35 IST
Bihar Political Crisis Live Update: राजद ने नीतीश कुमार से ‘भ्रम' दूर करने का आग्रह किया
बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ‘भ्रम’ को दूर करने का आग्रह किया जिसका असर राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन पर पड़ रहा है। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार इन अफवाहों के बीच स्थिति स्पष्ट करें कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस जाने की योजना बना रहे हैं।
JAN 26, 2024 19:12 IST
Bihar Political Crisis Live Update:सियासी उठापटक के बीच एक्शन में सीएम नीतीश
नीतीश कुमार फुल ऑन एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। खुद सीएम नीतीश ने इन अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। साथ ही बिहार में कई विभाग के सचिवों का भी तबादला किया गया है।
JAN 26, 2024 19:03 IST
Bihar Political Crisis Live Update: न तो खुश हूं, न ही दुखी - गिरिराज सिंह ने कहा
बिहार के मुख्यमंत्री कुमार के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगियों के साथ समीकरण बिगड़ने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से ‘जुड़ने’ की संभावना से न तो खुश हैं और न ही नाखुश हैं।
JAN 26, 2024 18:12 IST
Bihar Political Crisis Live Update: शिवानंद तिवारी का बड़ा बयान
राजद नेता शिवानंद तिवारी का बड़ा बयान। कल हमने मिलने का समय मांगा था, लेकिन अभी तक नीतीश जी ने समय नहीं दिया। हमको भी विश्वास नहीं हो रहा है कि नीतीश जी ऐसा गलती करेंगे। अब क्या है समझने और जानने में। सब कुछ क्लीयर है। जो दिखा रहा है। वह कितनी बार जाएंगे वह इतिहास बनाना चाहते हैं। अंतिम निर्णय आने दीजिये।
JAN 26, 2024 17:41 IST
Bihar Political Crisis Live Update: एक दो दिन में गिर सकती है सरकार
भाजपा के सहयोगी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार सरकार एक-दो दिन में गिर सकती है।
JAN 26, 2024 16:45 IST
Bihar Political Crisis Live Update: सुशील मोदी के बदले सुर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में किसी के लिए दरवाजे कभी भी स्थायी रूप से बंद नहीं होते हैं। उनकी यह टिप्पणी इन संकेतों के बीच आई है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के साथ समीकरण खराब होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व सहयोगी भाजपा नीत खेमे में लौट सकते हैं। भाजपा और जद (यू) दोनों दलों के सूत्रों ने ऐसी संभावना जतायी है लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि अपनी पार्टी के निर्विवाद नेता नीतीश कुमार ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ किसी समझौते को अंतिम रूप दिया है या नहीं।
JAN 26, 2024 16:19 IST
Bihar Political Crisis Live Update: राजभवन पहुंचे नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन में जलपान में शामिल हुए, राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव नहीं आये
JAN 26, 2024 16:12 IST
Bihar Political Crisis Live Update: सियासी बदलाव की चर्चा के बीच नीतीश ने बांटी जलेबी
बिहार में सियासी बदलाव को लेकर प्रदेश की राजधानी पटना सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक हलचल है। वहीं शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास में जलेबी बांटते नजर आए। गणतंत्र दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने अपने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर स्कूली छात्राएं भी पहुंची थी।
JAN 26, 2024 16:00 IST
Bihar Political Crisis Live Update: एक फोटो ने कर दिया साफ
नीतीश कुमार अपनी पलटुराम राजनीति को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि जदयू, महागठबंधन से अलग होने जा रही है, नीतीश कुमार एक बार फिर से लालू को छोड़कर बीजेपी के साथ जाने की तैयारी कर रहे हैं। इन्हीं अटकलों के बीच अब ऐसी फोटो सामने आई है, जिससे गठबंधन के टूटने की कहानी साफ हो जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
JAN 26, 2024 13:37 IST
RJD News: राजद ने मांझी को दिया ऑफर
एनडीए में नीतीश कुमार की वापसी की अटकलों के बीच राजद भी अपनी सरकार बनाने के लिए हाथ-पांव मार रहा है। सूत्रों का कहना है कि जीतन राम मांझी को उसने पेशकश की है। राजद ने मांझी के बेटे को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया है। मांझी की पार्टी हम के पास चार विधायक हैं।
JAN 26, 2024 13:37 IST
बिहार के घटनाक्रम पर चिराग पासवान का बयान
बिहार में जारी सियासी संकट के बीच चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के सियासी घटनाक्रम पर उनकी पार्टी की नजर है, बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से उनकी बात हो रही है, आज दिल्ली में अमित शाह से भी उनकी मुलाकात है। यह पूछने पर कि क्या चिराग एनडीए में नीतीश का स्वागत करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमारी बात चल रही है।
JAN 26, 2024 12:14 IST
Bihar Political Crisis: जेडी-यू के सभी विधायकों को पटना पहुंचने के निर्देश
बिहार में सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 28 जनवरी को आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित रैली भी रद्द कर दी गई है। यह रैली पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में होनी थी। इस रैली में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना था। इस बीच जेडीयू के सभी विधायकों को शुक्रवार शाम तक पटना पहुंचने के लिए कहा गया है।
JAN 26, 2024 09:33 IST
Bihar Political Crisis Updates: नीतीश की बयान पर केसी त्यागी की सफाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा परिवारवाद को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राज्य में सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ में दरार की अटकलों के बीच जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने बृहस्पविार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को लक्षित नहीं थी।
