Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी का 24 अप्रैल को बिहार दौरा, 13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा बिहार के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिसमें बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, रेलवे, आवास और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर 13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • ‘अमृत भारत’ और ‘नमो भारत’ रैपिड रेल को दिखाएंगे हरी झंडी
  • हथुआ में आधुनिक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की रखेंगे आधारशिला

PM Modi Bihar Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आएंगे, जहां वे मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की कई सौगातें भी देंगे।

Bihar News: प्रधानमंत्री मोदी का 24 अप्रैल को बिहार दौरा, 13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

इस दौरान प्रधानमंत्री न सिर्फ विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मान्यता प्रदान करते हुए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ में लगभग 340 करोड़ रुपये की लागत से रेल अनलोडिंग सुविधा वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इससे आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने और थोक एलपीजी परिवहन की दक्षता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

End of Feed