क्या बिहार में नीतीश-तेजस्वी के लिए खतरा बन रहे हैं 'PK', MLC चुनाव नतीजे कर रहे हैं इशारा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 7, 2023, 07:04 AM IST

Bihar MLC Election Result: सियासत में संभावनाएं हमेशा बरकरार रहती हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ नहीं आए होते। अगर ऐसा नहीं होता तो नीतीश कुमार के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने खुद के लिए रास्ता नहीं तलाशा होता। जन सुराज यात्रा के जरिए वो चर्चा में बने हुए हैं। इन सबके बीच बिहार एमएलसी चुनाव में एक सीट पर जीत भी हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

Bihar MLC Election Result: भारत की राजनीति में बिहार तरह तरह के प्रयोगों के लिए जाना जाता रहा है। राजनीतिक बदलावों का बिहार साक्षी है, जय प्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति हो या सामाजिक न्याय का जमीन पर उतरना हो या एक ऐसे शख्स का सत्ता में बने रहना हो जिसने सुविधा के हिसाब से अपने विचार बदले हों। आज के परिप्रेक्ष्य में बिहार की राजनीति में नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी तो दूसरी तरफ बीजेपी के तौर पर विपक्ष के साथ प्रशांत किशोर (prashant kishor jan suraj yatra)की जन सुराज यात्रा है। हाल ही में बिहार में एमएलसी (bihar mlc election) की पांच सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे। इन पांच सीटों पर आये नतीजों पर एक सीट का नतीजा चौंकाने वाला है। सारण में प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद को जीत हासिल हुई है। इन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार आनंद पुष्कर को हरा दिया।

Prashant Kishor, Bihar MLC Result, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav

प्रशांत किशोर

अभी कहां है जन सुराज यात्रा

प्रशांत किशोर ने पिछले साल ऐलान किया था कि 2 अक्टूबर 2002 से वो पश्चिमी चंपारण ते भितिहरवा से पूरे बिहार को जन सुराज यात्रा(Jan Suraj Yatra) के जरिए जागरुक करेंगे इस समय उनकी यात्रा पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान होते हुए सारण जिले में हैं। जिस एमएलसी उम्मीदवार अफाक अहमद की हुई है उनका भी नाता सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से है। यह जिला आमतौर पर महागठबंधन का गढ़ माना जाता रहा है और इस चुनाव में बीजेपी से इतर किसी गैर राजनीतिक दल समर्थित उम्मीदवार की जीत को बड़ी घटना के तौर पर देखा जा रहा है।

End of Feed