'NDA में रहते हुए इसे मजबूत बनाएं चिराग', कानून-व्यवस्था पर नीतीश सरकार की आलोचना पर मांझी की अपील

बिहार में 'खराब होती' कानून व्यवस्था को लेकर चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा, 'हम लोग एनडीए में हैं। हमें एनडीए की मदद करनी है। मैं चिराग पासवान को शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें एनडीए को मजबूत बनाना चाहिए।' बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।

Jitan Ram Manjhi : केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता जीतन राम मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से एनडीए के साथ रहने और इसे मजबूत बनाने की अपील की है। दरअसल, बिहार में 'खराब होती' कानून व्यवस्था को लेकर चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा, 'हम लोग एनडीए में हैं। हमें एनडीए की मदद करनी है। मैं चिराग पासवान को शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें एनडीए को मजबूत बनाना चाहिए।'

Jitan Ram Manjhi

हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख हैं जीतन राम मांझी। तस्वीर-PTI

एनडीए में दिखी दरार!

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शनिवार को दरार नजर आई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्य सरकार पर अपराधियों के सामने ‘नतमस्तक’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें नीतीश कुमार सरकार का समर्थन करने पर दुख हो रहा है। इस टिप्पणी पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई और उसने लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान से कहा कि ‘पहले वह ये सुनिश्चित करें कि उनकी पार्टी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को पार्टी में शामिल न करे।’

End of Feed