'सर यही सांप है, जिसने मुझे काटा है...', सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, हैरत में पड़ गए डॉक्टर

Gopalganj News: गोपालगंज के बसडीला गांव में युवक अली इमाम घर में रखे गेहूं को निकाल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद युवक ने सांप को भी पकड़ लिया और उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया।

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में बारिश के मौसम में सांप के काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बताया जाता है कि पिछले चार दिनों में सांप के काटने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, जब एक युवक को सांप ने काटा तो उसने सांप को ही पकड़ लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर डॉक्टर भी हैरान हो गए।

Snake Bite

सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचा युवक।

यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव का है। बताया जाता है कि बसडीला गांव में युवक अली इमाम घर में रखे गेहूं को निकाल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद युवक ने सांप को भी पकड़ लिया और उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जब पूछा तो उसने सफेद बोरे में रखे सांप को निकाला और कहा कि इसी सांप ने काटा था।

End of Feed