Sharda Sinha Death News: नहीं रहीं बिहार कोकिला, दिल्ली में हुआ शारदा सिन्हा का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

Sharda Sinha Death News: बिहार की प्रसिद्ध लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल्ली के एम्स में आईसीयू में भर्ती शारदा सिन्हा की तबीयत सोमवार शाम अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद लोकगीत गायिका ने एम्स में अंतिम सांस ली।

Sharda Sinha Death News: जानी-मानी लोकगायिका शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रही। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। आज रात 9.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार शारदा सिन्हा का सेप्टीसीमिया के परिणामस्वरूप रिफ्रैक्टरी शॉक के कारण रात 9.20 बजे निधन हो गया।

End of Feed